हजीरा पुरानी सब्जी मण्डी की जगह कोचिंग सेंटर, लायब्रेरी और डे-केयर बनाया जायेगा-निगमायुक्त

ग्वालियर. पुरानी मण्डी से 114 सब्जी विक्रेताओं से इंटक मैदान में विस्थापित किया गया है जहां पर उनको यहां बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाई गयी है। विस्थापितों के अलावा अभी वहां 36 लोगों के विस्थापित करने के लिये जगह बची हुई है।
पुरानी सब्जीमण्डी के स्थान कोचिंग, लायब्रेरी और डे केयर सेंटर बनेगा
हजीरा की पुरानी सब्जी मण्डी को हटाने के बाद वहां पर शहर के बच्चों को पढ़ने के लिये कोचिंग सेंटर, लायब्रेरी और डे केयर सेंटर बनाया जायेगा। नीचे तल पर पार्किंग बनाई जायेगी। चूंकि सब्जीमण्डी पुरातत्व के मोहम्मद गौस के मकबरा के सामने है। इसका प्रस्ताव बनाकर पुरातत्व विभग पर एनओसी के लिये भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *