शब्बीर ने हिंदू युवक हत्या की, मौलवी समेत तीन गिरफ्तार
धंधुका. हिंदू युवक की हत्या से फैला तनाव अब गुजरात के अन्य शहरों तक पहुंचता जा रहा है। विरोध में धंधुका, बोटाद, राणपुर में तीन दिनों से बंद है। कई हिंदू संगठनों ने आज अहमदाबाद जिले की बावला तहसील में भी बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, राधनपुर में विरोध प्रदर्शन में शामिल हजारों लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई तो मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के चलते नाराज कट्टरपंथियों ने 25 जनवरी को धंधुका के किशन भारवाड की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
शब्बीर ने मौलवी से कहा उसको सबक सिखाना है, मुझे हथियार दो
पुलिस ने शुक्रवार को धुंधका के रहने वाले शब्बीर उर्फ साबा दादा चोपड़ा (25) और इम्तियाज उर्फ इम्तु महेबूब पठाण (27) को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद अहमदाबाद के अल्पसंख्यक बहुल जमालपुर इलाके के मौलाना मोहम्मद अयूब यूसुफभाई जावरावाला को अरेस्ट किया, जो मौलवी है। पुलिस ने बताया कि शब्बीर ने ही मौलवी से कहा था कि उसको (किशन) को सबक सिखाना है, आप मेरे लिए हथियार का इंतजाम करवा दो।
हिंदू युवक ने 6 जनवरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की
पुलिस के अनुसार गोली बारी में मारे गए किशनभाई बोणिया (भरवाड) ने 6 जनवरी को सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट की थी। इसको लेकर धंधुका मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने मामले में किशन बोणिया को गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
