मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के हेलिकॉप्टर में आई खराबी, बाल बाल बचे

सतना. सतना जिले के प्रवास पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने से उन्हें आगे का सफर सड़क मार्ग से तय करना पड़ा। वह नागौद से दुर्गापुर सड़क मार्ग से रवाना हुए। मुख्यमंत्री शनिवार को रैगांव के दुर्गापुर में आयोजित बूथ विस्तारक कार्यक्रम और हितलाभ वितरण समारोह में शामिल होने सतना पहुंचे हैं।

खजुराहो तक विशेष विमान से आए मुख्यमंत्री शिवराज हेलिकॉप्टर से नागौद पहुंचे। यहां उन्होंने नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के अनुज कान्तिदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां से सीएम को दुर्गापुर हेलिकॉप्टर से ही जाना था। लेकिन ऐन वक्त पर हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। मुख्यमंत्री को नागौद से दुर्गापुर का सफर सड़क मार्ग से ही तय करना पड़ा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश के जिन गांवों से एक साल तक लड़ाई-झगड़े, सामाजिक विषमता की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं होगी, उन्हें समरस गांव कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति, एकता अखंडता के भाव को समृद्ध करने के लिए ऐसे गांव के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से योजना बनाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *