कोरोनाकाल में किये गये बेहतर कार्य के लिये गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रशंसनीय पत्र से राजू कुकरेजा को किया सम्मानित
ग्वालियर. देशभर में कोरोनाकाल की पहली लहर में भयावह स्थिति को देखते हुए शहर में कोई भी भूखा न रहें और भूखा सोये। इस मकसद को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी राजू कुकरेजा ने प्रतिदिन अपने निवास पर 1000 पैकेट बनवाकर गरीब बस्तियों में भोजन के पैकेट 45 दिन तक वितरित करवाये और इसके अलावा कोरोनाकाल में काम कर रही संस्थाओं को भी भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाये। इस कार्य से प्रेरणा लेकर अन्य संस्थाओं ने भी कार्य किया। राज्य सरकार ने कोरोनाकाल में किये गये सराहनीय कार्य को देखते हुए मुख्य आयोजन में 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्वालियर के SAF ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के द्वारा प्रशसंनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कोरोनाकाल दूसरी लहर में भी रहें सक्रिय
कोरोनाकाल के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजू कुकरेजा ने सेवा भारती के माध्यम से LNIPE के हॉल में कोरोना के मरीजों को भर्ती करवाकर निःशुल्क भोजन और उपचार करवाया और पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाते थे।
पहले दिन से आज तक कर रहे हैं वेक्सीनेशन
समाजसेवी राजू कुकरेजा ने व्यापारिक संस्था कैट के साथ मिलकर रॉक्सी टॉकीज के पास स्थित कृष्णा मॉल में वेक्सीनेशन डोज लगवा रहे है। यहां अभी तक हजारों को लोग कोरोना से बचने के लिये वेक्सीनेशन का डोज लगवा चुके हैं।
