73 Republic Day राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायटल शिवांगी सिंह गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल

नई दिल्ली. 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड़ में आज भारतीय वायुसेना की झांकी निकाली गयी जिसमें देश की पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट शिवांगी सिंह ने भी भाग लिया। शिवांगी वायुसेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला लड़ाकू विमान पायलट है। पिछले वर्ष फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंथ वायुसेना की झांसी का हिस्सा बनने वाली देश की पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट बनी थी।

गोल्डन ऐरोज स्क्वाड्रन का हिस्सा

शिवांगी पंजाब के अंबाला स्थित वायु सेना के गोल्डन ऐरोज स्क्वाड्रन का हिस्सा है।  वायु सेना की झांकी का शीर्षक ‘भारतीय वायु सेना, भविष्य के लिए परिवर्तन’ रहा । झांकी में मिग-21, जी-नेट, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और राफेल विमान के स्केल डाउन मॉडल के साथ-साथ अश्लेषा रडार भी प्रदर्शित किए गए  ।राफेल लड़ाकू विमान का पहला बैच 29 जुलाई, 2020 में भारत पहुंचा था । फ्रांस से 36 लड़ाकू विमानों के सौदे के क्रम में देश में अब तक 32 राफेल विमान आ चुके हैं और 4 राफेल विमान इस साल अप्रैल तक आ सकते है।

गणतंत्र दिवस परेड पर पहली मार्चिंग टुकड़ी

भारतीय सेना की 61 ‘कैवेलरी रेजीमेंट’ के घुड़सवार सैनिक का दल बुधवार को गणतंत्र दिवस परेड की पहली मार्चिंग टुकड़ी रहा । इस दल का नेतृत्व मेजर मृत्युंजय सिंह चौहान ने किया है।  यह वर्तमान में दुनिया में सक्रिय एकमात्र घुड़सवार इकाई है. 61 ‘कैवेलरी रेजीमेंट’ का गठन 1953 में सभी राज्यों की अश्व इकाइयों को मिलाकर किया गया था ।  रेजीमेंट ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1918 में हाइफ़ा की लड़ाई में तुर्कों का मुकाबला किया था. रेजीमेंट को कुल 39 युद्ध सम्मान हासिल है. इसका नारा ‘अश्व-शक्ति यशोबल’ है, जिसका अर्थ है ‘अश्व शक्ति सर्वोच्च है।’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *