ग्वालियर में संक्रमण की रफ्तार हुई बेकाबू, नए वैरिएंट BA.2 के पांच केस निकले, 5 हजार लोग संदिग्ध
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन दिनों से संक्रमण का आंकड़ा पांच सौ से कम ही आ रहा था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर यह संख्या 506 पर पहुंच गई। जीआरएमसी की रिपोर्ट में 5087 संदिग्ध में 506 पॉजिटिव आए है। इसके साथ 184 दूसरे जिले के और 41 के रिपीट रिपोर्ट आई है। मंगलवार को जेएएच के चार डॉक्टर ओपीडी की मेल नर्स के साथ स्टाफ नर्स की रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन, सीआरपीएफ के जवान भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं 24 बच्चे भी संक्रमित निकले हैं।
प्रभारी मंत्री सिलावट बोले-टेस्टिंग दोगुनी करें
कोरोना की तीसरी लहर को बड़ी चुनौती के रूप में लें, टेस्टिंग बढ़ाएं और से 18 वर्ष तक के शतप्रतिशत बच्चों का कोरोना टीकाकरण भी सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कोरोना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच की संख्या दोगुनी करें। इस दौरान आयुष चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की।
एमपी में मिल चुका है नया वैरिएंट
बुधवार की फ्लाइट से इंदौर से दुबई जा रहे 10 यात्री पॉजिटिव आए हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इंदौर के बाद अब शिवपुरी में भी ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन BA.2 की एंट्री हो चुकी है। शिवपुरी के 10 मरीजों के सैम्पल दिल्ली भेजे गए थे। 20 दिन बाद आई रिपोर्ट में 9 लोगों में ओमिक्रॉन मिला। इनमें भी नए वैरिएंट BA.2 के पांच केस निकले हैं। इंदौर के 21 मरीजों में भी BA.2 में मिला था। यह स्ट्रेन सबसे ज्यादा तेजी से फैलता है।
