फेसबुक पर हुई दोस्ती, महिला दोस्त ने घर बुलाया तो दोस्त ने किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर. एक विवाहित महिला को फेसबुक फ्रैण्ड को घर बुलाना और उससे नजदीकियां बढ़ाना महंगा पड़ गया। दोस्त ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला के विरोध करने पर परिजन को जान से मारने की धमकी दी और घटना दो पूर्व गोसपुरा नम्बर एक ग्वालियर की है। जब आरोपी ब्लैकमेल करने लगा तो महिला ग्वालियर थाना पहुंची और मामले की शिकायत की और पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला
उपनगर ग्वालियर के गोसपुरा नंबर एक निवासी 26 वर्षीय कविता (बदला हुआ नाम) ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर कुछ समय पहले पुरानी छावनी निवासी गगन बंसल से हुई। गगन ने उनके एक पोस्ट पर कमेंट्स किया था जिसे उसने लाइक्स कर दिया। उसके बाद दोनों में चैट होने लगी और दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद उनका मिलना जुलना शुरू हो गया, जिससे दोस्ती गहरी हुई। बीच में एक बार गगन महिला को घुमाने भी ले जाने लगा और उसके घर तक आने जाने लगा। वह खुद को सरकारी विभाग में ठेकेदार बताता था। दो दिन पहले गगन उसके घर आया था उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ गलत काम किया। वारदात की शिकार पीड़ित महिला का कहना है कि वह आरोपी के सामने रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना और वारदात के बाद धमकी देकर भाग गया। महिला ने पति को पूरी घटना से अवगत कराया और उसके बाद ग्वालियर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
आराम करते घर पर मिला आरोपी
घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पुरानी छावनी आरोपी के घर पहुंची तो गगन बंसल घर पर आराम फरमाता मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में पता चला है कि वह ठेकेदार हैं अभी वह किसी भी तरह की घटना से इंकार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *