LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

CRPF में नौकरी लगवाने को पुलिस ने दबोचा, किन-किन की नौकरी लगवाई पता करने में जुटी पुलिस

ग्वालियर. फोर्स में नौकरी लगवाने का ठेका लेने वाले जालसाज को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पनिहार थाना पुलिस के हत्थे यह शातिर दलाल लगा है। इस पर पहले से ही 5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। उसे पकड़ने के लिये पुलिस ने 15 दिन मशक्कत की थी। जिसके बाद वह पकड़ा गया है। पकड़े गये दलाल CRPF  समेत अन्य फोर्स में सॉल्वर बैठाकर नौकरी लगवाने का ठेका लेता था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि इस रैकेट में उसके साथ कौन-कौन शामिल थे। अभी त कवह कितने लोगों की नौकरी लगवा चुका है। जिनकी नौकरी धोखाधड़ी कर लगवायी है। वह कौन लोग हैं।
पनिहार POLICE ने CRPF  में फर्जी छात्र बैठाकर नौकरी लगवाने वाले एक ठेकेदार इंद्रजीत सिंह उर्फ योगेन्द्रसिंह पुत्र नबाव सिंह निवासी टिकटोली किराइच का पुरा को पकड़ा है। पुलिस को खबर मिली थी कि इ्रद्रजीतसिंह पनिहार में CRPF   कैम्प के पास किसी को ठगने वाला है। इस पर पुलिस ने उसकी घेराबन्दी कर दी । जैसे ही CRPF   कैम्प के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंद्रजीत रूपये लेकर दूसरे युवक से लिखित और फिजीकल कराकर नौकरी लगवाता था। इस पर पुलिस कप्तान ने 5 हजार रूपये का इनाम का ऐलान किया था।
दो से 5 लाख रूपये में ठेका लेता था
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि CRPF   में नौकरी लगवाने के लिये आरोपी 2 से 5 लाख रूपये का ठेका लेता था और लिखित परीक्षा के लिये अलग सॉल्वर और फिजीकल परीक्षा के लिये अलग सॉल्वर का उपयोग करता था। पुलिस अधिकारी पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रहे हैं कि अभी तक उसने कितने लोगों की नौकरी लगवाई और उसके साथ इस फर्जीवाडे में और कौन से पूछताछ कर पता लगा रहे हैं कि अभी तक उसने कितने लोगों की नौकरी लगवाई है और उसके साथ इस फर्जीवाड़े में और कौन शामिल थे।

ऐसे आया था मामला पकड़ में
बताया गया है कि आरोपी ने विष्णु और चरण सिंह नामक युवकों के स्थान पर लिखित परीक्षा दिलवाई थी। पर फिजीकल के लिए वह स्वयं पहुंचे थे तो थम्ब इम्प्रेशन मिस मैच हुआ और उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने इंद्रजीत का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino pashagaming pashagaming betpas betpas giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş