कुएं ने उगली जहरीली शराब से मौत के बाद, 30 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंकी पेटियां

भिण्ड़. जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत के मामले में पुलिस सख्त हो गयी है। सीएम शिवराजसिंह ने पुलिस को फटकार लगायी। इसके बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। शराब माफिया द्वारा जहरीली श्राब तैयार करके कुएं में फेंका था। उपर से मिट्टी डाल दी थी औरे अब पुलिस कुएं से शराब को बरामद करने में जुटी है। इंदुर्खी गांव में रहने वाले गोलू सिरोठिया गांव के कुछ युवकों को अवैध शराब बनाने के लिये भिण्ड लेकर आया था। यहां रतनूपुरा के पास स्वतंत्र नगर में धर्मवीर बघेल के मकान में अवैध शराब तैयार करायी गयी थी। इनमें 4 युवक गांव गये। इनमें छोटू और मनीष ने शराब पी और उनकी तबियत शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को खराब हो गयी। इसके बाद मौत हो गयी। मामले में मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को दिये गये बयानों के आधार पर पुलिस ने गोलू और धर्मवीर पर केस दर्ज कर पकड़ लिया था।
दोनों आरोपियों से पूछताछ की और इस पर दोनों ने रतनूपुरा के पास स्वतंत्रनगर में तैयार होना बताया और इसके बाद तैयार शराब की पेटियों को सूखे कुएं में फेंकना स्वीकारा। उस पर दो ट्रॉली मिट्टी डालने की बात कहीं । जब एसआईटी को इसका पता चला तो रतनूपुरा में आरोपी धर्मवीर बघेल के मकान के पास कुएं से पुलिस ने अवैध शराब के 2 बोरे मिले हैं।
आरोपियों ने कुएं में फेंकी शराब
एएसपी कमलेश कुमार का कहना है कि मामले में तीन आरोपी पकड़े गए है। दो आरोपियों ने भिंड में अवैध शराब बनाना स्वीकारा है। इन्होंने यह शराब को पुलिस से छिपाने के लिए कुएं में फेंका और ऊपर से दो ट्रॉली मिट्टी डाल दी है। उसकी तलाश की जा रही है।

