दिल्ली के मेट्रो स्टेशन त्रिलोकपुरी में मिले 2 संदिग्ध बैग
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार की सुबह 2 संदिग्ध बैग मिलने से हड़कम्प मच गया है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी है और जिसके बाद नई दिल्ली पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी जांच में ले लिया है। आसपास के इलाके को सील कर दिया है। दिल्ली पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज तलाश रही है।
मेट्रो पिलर नंबर 59 के पास एक लावारिस बैग
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक के अंदर मेट्रो पिलर नंबर 59 के पास एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर आसपास की जगह को खाली करा लिया गया है। लोकल पुलिस और बम स्क्वायड घटनास्थल पर पहुंची हैं। पुलिस दोनों बैग की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को इसकी सूचना दोपहर 1 बजे मिली थी, घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी और बम निरोधी दस्ता भी मौजूद है। फिलहाल अभी बैग में एक टिफिन और चार्जर निकलने की सूचना आ रही है।

