यह है मुलायमसिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की ब्रिटेन के मैनचेस्टर से हुई
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2 शादियां की थी। पहली पत्नी का नाम मालती देवी और दूसरी की साधना यादव है। अखिलेश यादव मालती और मुलायमसिंह यादव के बेटे हैं। जबकि प्रतीक यादव साधना और मुलायम के बेटे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली अपर्णा यादव प्रतीक की धर्मपत्नी है।
अपर्णा के जन्म से लेकर शादी तक का सफर
अपर्णा का जन्म एक जनवरी 1990 को हुआ था और उनके पिता अरविंदसिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं। उनके पिता को सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था। वहीं, उनकी मां अम्बी बिष्ट लखनऊ नगरनिगम में अधिकारी है। स्कूल के दिनों में ही अपर्णा और प्रतीक की मुलाकात हुई थी। अपर्णा की स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेट इंटरमीडिएट कॉलेज से हुई है। अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एण्ड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी। जबकि दिसम्बर 2011 में दोनों की शादी हो गयी। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है।

