मुरैना की प्रसिद्ध शुक्ला होटल तोड़ा गया
मुरैना. पुराने बस स्टेण्ड के पास बने शुक्ला होटल समेत 2 दुकानों पर आज नगरनिगम की जेसीबी ने तोड़ दिया। यह दुकाने मप्र सड़क परिवहन निगम की जगह पर बनी हुई थी। जिस परिसर में दुकाने तोड़ी गयी है उसमें 25 दुकानें बनी हुई है। यह सभी दुकानें तोड़ी जाना है। 9 दुकानदारों के मालिकों ने न्यायालय से स्टे आदेश ले लिया गया है।

यह दुकानें मप्र सड़क परिवहन निगम की जगह पर बनी थी। जिस परिसर में यह दुकानें बनी है। इस परिसर को निगम ने 65 करोड़ 27 लाख रूपये में नीलाम कर दिया था। नीलामी के बाद जिन लोगों ने परिसर को खरीदा उन्होंने निगम प्रशासन पर जमीन खाली कराने के लिये दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इस पर नगरनिगम ने इन दुकानदारों को एक माह पूर्व पहले ही दुकानें खाली करने के लिये नोटिस जारी कर दिये थे। नोटिस जारी करने के बावजूद भी इन दुकानदारों ने जब दुकानें खाली नहीं की तो शनिवार को नगरनिगम अमले ने जेसीबी की मदद से दुकानों को तोड़ दिया।
9 दुकानदार ले आए स्थगन आदेश
इस तुड़ाई के खिलाफ परिसर में मौजूद दुकानों में से 9 दुकानदार न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए हैं। इन दुकानदारों की दुकानों को फिलहाल नहीं तोड़ा जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद ही इन पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बाकी की दुकानों पर बुलडोजर चलना तय है।


