मप्र में 12 वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद

भोपाल. संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने ग्वालियर में जल्द लागू हो सकती हैं बंदिशें। सहालग को लेकर बाजारों में बढ़ रही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को उद्देश्य को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों और कलेक्टर से चर्चा की है।
जानकारी के अनुसार बैठक में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वीसी से जुड़े हैं। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंग। यानी प्रश्न पेपर घर से हल करना होगा और सभी तरह के मेले और रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है।

CM ने ये फैसले भी लिए
खेल गतिविधियां 50 प्रतिशत कैपेसिटी से जारी रहेंगी।
20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंगे। यानी क्यूश्चन पेपर घर से हल करना होगा।
बड़ी सभाएं और आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे।
50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकेंगे।
सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।

इन पर रोक नहीं
धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन धार्मिक मेले नहीं लगेंगे।
मकर संक्रांति पर स्नान पर रोक नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *