पश्चिम बंगाल में बड़ी रेल दुर्घटना,6 कोच पटरी से उतरे और 8 यात्रियों की मौत

बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार को हुआ बड़ा हादसा. (फोटो- पीटीआई)

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में एक ट्रेन दुर्घटना घटी है। बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गये। इस दुर्घटना में 8  यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आपको बता दें कि इस ट्रेन में कुल 24 कोच थे। जिनमें से लगभग 12 बोगियां प्रभावित हो गयी है। घटना मोयनागुरी पार करने के बाद हुई। यह ट्रेन पटना से गुवाहाटी जा रही थी। अलीपुरद्वार डीआरएम, एसपी और डीएम सभी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य चल रहा है। इस हादसे में नया अपडेट यह है कि रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं घटनास्थल पर पहुंचेंगे।
यात्रियों के लिये मुआवजे का ऐलान
अभी तक के ऐलान के अनुसार मृतक के परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया जायेगा तो वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 1 लाख रूपये का मुआवजा मिलेगा। आपको बता दें कि मामूली रूप से घायल लोगों को भी 25 हजार रूपये मिलेंगे।

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवेज द्वारा हेल्पलाइन नंबर

दानापुर- 06115-232398/07759070004
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं- 02773677/ 05412-253232
सोनपुर – 06158-221645
नौगछिया- 8252912018
बरौनी- 8252912043
खगड़िया -8252912030

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *