CORONA के बढ़ते सक्रमण के बीच आई राहत भरी खबर, ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन

नयी दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।इस दौरान कोरोना टेस्टिंग को लेकर केन्द्र सरकार ने राहत भरी दी है। ICMR ने कोरोना टेस्ट को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। ICMR  ने कहा है कि हर किसी को कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद कोविड़ टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है।
अधिक जोखिम वालों के लिये ही टेस्ट जरूरी
अधिक जोखिम वाले लोगों को ही कोरोना टेस्ट कराना आवश्यक है। अधिक जोखिम का मतलब उन लोगों से है जिनकी उम्र अधिक है या फिर वह किसी बीमारी से जूझ रहे हों।
आईसीएमआर की नयी गाइडलाइन
ICMR ने बताया है कि सिर्फ बुजुर्ग या पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हाईरिस्क वाले लोग ही कोरोना मरीज के संपर्क में आने के बाद टेस्ट करायें।
पिछले 24 घंटों में आये 1,79,723 संक्रमण के केस
देश में पिछले 24 घंटों से कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 79 हजार 723 नये मामले सामने आये हैं। एक दिन पहले की तुलना में इसमें 12.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को आये आंकड़ों के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार 619 हो गयी है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले

देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है।  राज्य में आज सोमवार को 44,388 नए कोरोना के मामले सामने आए है।  वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है, जहां 24,287 नए केस सामने आए है।   कोरोना के बढ़ते मामलों को देखेत हुए लोगों को आज से कोरोना टीके की बूस्टर डोज लगाना शुरू की गई  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *