कोणार्क हॉस्पिटल में नेत्र जांच एवं चश्मा परीक्षण शिविर का प्रधुम्न सिंह तोमर ने किया शुभारंभ

286 से अधिक मरीजों ने लिया नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने नेत्र जांच एवं चश्मा परीक्षण शिविर में कहा कि आंखे सबके लिए अनमोल हैं, इनके बिना जीवन अधूरा है। इस प्रकार के शिविर से ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद व गरीबों को लाभ मिले तो शिविर का लगाना सार्थक होता है। इस अवसर पर श्री तोमर ने यह भी कहा कि क्षेत्र में आमजन को निशुल्क इलाज मिले इसके लिये संजीवनी क्लीनिक खोले जा रहे हैं। साथ ही बहोडापुर पर एक 30 बिस्तरीय अस्पताल भी बनने जा रहा है। हजीरा सिविल अस्पताल में कई चिकित्सीय सुविधायें मिलने जा रही हैं।

कोणार्क हॉस्पिटल एवं कोणार्क स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति द्वारा खटीक मौहल्ला वार्ड 33 में लगाये गए निशुल्क विशाल नेत्र जांच एवं चश्मा परीक्षण शिविर में आसपास के 286 से अधिक मरीजों ने आंख से संबंधित बीमारियों मसलन आंख का लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि सभी रोग चश्मा जांच भी कराई। जिसमें 167 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरित किये गए। साथ ही 24 मरीजों की जांच कर उन्हें आंखो के ऑपरेशन के लिये चिन्हित किया गया। कैंप समय समय पर अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित किए जायें, जिससे लोगों को घर के पास समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर प्रयाग तोमर सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, डॉ. आरके जैन, डॉ. विजय आहूजा व डॉ. अंजली रायजादा तथा परिक्षण शिविर में आये लाभार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *