ग्वालियर में तीसरी लहर की शुरुआत और जेएएच में बच्चों का आइसीयू वार्ड अब तक तैयार नहीं, टीबी वार्ड में 20 बेड का अलग से बच्चों का वार्ड बनाया

ग्वालियर. कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए बच्चों का आइसीयू अभी तक तैयार नहीं है। जेएएच में बच्चों का 68 बेड का आइसीयू अब तीसरी लहर गुजरने के बाद ही बन सकेगा। फिलहाल टीबी वार्ड में 20 बेड का अलग से बच्चों का वार्ड बना दिया है। जिसमें वेंटिलेटर लगाकर बच्चों के आइसीयू का नाम दिया है। मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तो तैयार हैं पर जेएएच व जिला अस्पताल के मिलाकर कुल पांच आक्सीजन टैंक लगाने का काम अधर में लटका है। वहीं एक आक्सीजन प्लांट खराब है। कोरोना के अचानक मरीज बढ़े तो इलाज देने के लिए स्टाफ की कमी परेशानी में डालेगी। यहां तक कि सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने के लिए भी टीम नहीं है।

सुपर स्पेशियलिटी में होगी कोरोना मरीज की सर्जरी
कोविड मरीज के आपरेशन के लिए सुपर स्पेशियलिटी को निर्धारित किया गया है। जहां कोविड गर्भवती महिला सहित ऐसा मरीज जो संक्रमित हो और उसका आपरेशन अनिवार्य है, उसे सुपर स्पेशियलिटी में भर्ती कर इलाज दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *