घने कोहरे की वजह से बस और कंटेनर की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत, कंटेनर की बॉडी काटकर निकाला शव

ग्वालियर. Bhind  के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में एनएच 719 ेपर एक बस ड्रायवर ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कंटेनर में टक्कर मार दी। इस आमने-सामने की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत हो गयी। कंटेनर चालक का शव वाहन में फंस गया और इसके बाद जेसीबी मशीन को बुलाकर कंटेनर की बॉडी तोड़कर शव को निकाल गया। गोहद थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेजते हुए चालक के परिजनों को सूचना दे दी गयी।
क्या है पूरा मामला
यह हादसा शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास था। इस समय सड़क पर घना कोहरा था। ग्वालियर से बस क्रमांक एमपी 30 पी 2171भिंड की ओर रवाना हुई। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में बूटी कुईया के पास जैसे ही बस पहुंची। बस चालक ने वाहन को तेजी से घने कोहरे के बीच चलाते हुए सड़क के बीच का रोड सेफ्टी मार्कर को क्रॉस करते हुए वन.वे से टू.वे की ओर बढ़ गया। इसी समय भिंड से मालनपुर की ओर जा रहे खाली कंटेनर क्रमांक एमएच 20 डीइ 6568 बस चालक को ननजर नहीं आया। बस सामने से रॉन्ग साइड जाकर कंटेनर से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी ज्यादा तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख.पुकार मच गई। कंटेनर का ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक कन्नौज उत्तरप्रदेश निवासी मनोज कुमार की मौत हो गई। शव सीट पर ही फंस कर रह गया।
एक घंटे तक फंसा रहा कंटेनर चालक का शव
यह दुर्घटना के बाद कंटेनर में ड्रायवर मनोज बुरी तरह से फंस गया था। इसी से उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के तत्काल बाद पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन कंटेनर में ड्रायवर का शव लगभग एक घंटे तक फं्रसा रहा। पुलिस ने जेसीबी मशीन को बुलाकर कंटेनर की बॉडी को तोड़ा और चालक के शव को वाहन निकलवाया। ड्रायवर के पास मिले लायसेंस से उनका नाम मालूम किया गया। पुलिस ने ड्रायवर के परिजनों को घटना की सूचना देदी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *