सीएम शिवराज सिंह ने बुलाई सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरूवार दोपहर 3.30 बजे मंत्रालय में अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई। इसमें सभी जिलों के कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी, आईजी, प्रभारी अधिकारी और संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बैठक में कोरोना की नियमित समीक्षा, 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की रणनीति, 12 जनवरी से पूरे मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारी और हेल्दी चाइल्ड कॉम्पटीशन के विषय में चर्चा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *