हैलमेट जागरूकता वाहन रैली को एसपी अमित सांघी ने रवाना किया, नियम का उल्लघन करने पर सख्ती कार्यवाही होगी

ग्वालियर. दिनों दिन सड़क दुर्घटनायें बढ़ रही है इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के वाहन चालकों में जागरूकता लाने के लिये एसपी अमित सांघी और एएसपी हितिका वॉसल ने सुबह 11.30 बजे फूलबगा चौराहा से हैलमेट जागरूकता रैली यातायात पुलिस कर्मियों की वाहन रैली हरीं झंण्डी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर डीएसपी नरेशबाबू अन्नोटिया, विकम कनपुरिया, यातायात निरीक्षक श्री प्रजापति, सूबेदार हिमांशु तिवारी आदि लोग मौजूद रहें।
हैलमेट जागरूकता रैली यहां से निकली
हैलमेट जागरूकता रैली फूलबाग चौराहा से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा चौरहा से इंदरगंज गंज चौराहे वापिस फूलबाग, सेवानगर किलागेट, हजीरा चौराहा से तानसेन रोड, पड़ाव चौराहा से होते हुए गोला का मंदिर चौराहा से मुरार, ठाठीपुर से गांधी रोड, सिटीसंेंटर स्थित कंट्रोल रूम में संपन्न हुई। जागरूकता संदेश फैलाती हुई वाहन चालाकों के बीच निकली है। 1 जनवरी से शहर में बिना हैलमेट के वाहन चलाते पाये जाने पर पुलिस सख्ती कार्यवाही करेगी।
जिंगल सांग लांच किया
वाहन चालकों के बीच जागरूकता लाने के लिये जिंगल सांग लांच किया गया है स्मार्टसिटी के आईटीएमस से लैस चौराहा पर इस सांग बजाया जा रहा है जिससे वाहन चालकों के जागरूकता संदेश को सांग के जरिये प्रसारित किया जा सके और सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं में कमी आये।
नये वर्ष में शांति रहें
एसपी अमित सांघी ने बताया कि नये वर्ष में 11 बजे से पहले सिटी के सारे होटल में चल रहे जश्न के कार्यक्रम समाप्त कर दिये जायेंगे । इस मैसेज सभी होटल संचालकों के पास में है। जो वाहन चालक सड़कांे शराब वाहन चलाते पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जो भी होटल में 11 बजे के बाद नये वर्ष कार्यक्रम चलता पाया गया तो होटल संचालकों पर भी कार्यवाही की जायेगी। इसके लिये एसपी अमित सांघी ने शहर के सभी थानों को मोबाइल के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ -साथ मोबाइल भी उपलब्ध करवाई गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *