मेडीकल टीचर्स एसोसियेशन ने राजस्व प्रशासनिक अधिकारी को प्रशासक बनाने को सिरे से नकारा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालय और सम्बंधित चिकित्सालयों की बागडोर राजस्व प्रशासनिक अधिकारी को प्रशासक बनाने के सरकार के प्रस्ताव को मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (MTA) की कार्यकारिणी की बैठक में सिरे से नकार देने का निर्णय लिया गया और प्रदेश के समस्त मेडिकल कॉलेज के साथ इस मुद्दे पर एकजुट होने का आवाहन किया गया ।
चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण,शोध एवं अनुसंधान में केवल और केवल चिकित्सा शिक्षिकाओं को ही बागडोर सँभालने और शासन द्वारा सकारात्मक सोच और मंशा से चिकित्सा शिक्षा तन्त्र को और सुदृढ़ और सक्षम बना कर प्रदेश को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मे अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त करने का आवाहन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *