विवेकानंद चौराहा पर एक्टिवा सवार 2 युवतियों को कुचला एक की घटनास्थल पर मौत दूसरी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
ग्वालियर. दो युवतियां एक्टिवा पर सवार होकर नाकाचद्रवदनी की ओर जा रही थी तभी पीछे से एक अनियंत्रित डम्पर ने पीछे दो युवतियों जो एक्टिवा से नाका चद्रवदनी की ओर जा रही थी पीछे से कुचलकर निकल गया। पुलिस ने सजगता का परिचय देते हुए झांसी रोड पुलिस ने डम्पर को पकड़ कर थाने में खड़ा कर दिया।

विवेकानंद प्रतिमा चौराहा पर युवती के सिर के ऊपर से डम्पर निकल गया दूसरी युवती को जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घटनास्थल खड़़ी गोल्डन कलर की एक्टिवा एमपी09 एसबी 8948 शिल्पा मोटवानी, भक्तावर राम नगर इन्दौर के नाम से दर्ज है। युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया।
इस डम्पर नम्बर यूपी75-9414 है और यह नगर निगम में शहर का कचरा लैडफिल साइट ले जाने का काम कर रहा था और इसको रामू गुर्जर नामक युवक चला रहा था। आपको बता दें कि डम्पर का नम्बर पता करने में पुलिस को लगभग एक घंटा लगा जब पुलिस को डम्पर का मिला।

