LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सड़क पर लोडि़ंग अनलोडि़ंग करने वाले वाहनों को तय पार्किंगस्थलों पर ही पार्क करें-हितिका वॉसल

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा एएसपी (यातायात) श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में ग्वालियर शहर को अतिक्रमण व जाम से मुक्त रखने और रोड पर खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराने हेतु आज अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रम सिंह कनपुरिया, टीआई यातायात बैजनाथ प्रजापति, निरीक्षक कुलदीप राजपूत तथा दर्षन सिंह बिसारिया द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ भ्रमण कर यातायात अवरूद्व कर रहे वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई। आज डीएसपी (यातायात) द्वारा नया बाजार, लोहिया बाजार, दालबाजार क्षेत्र में घूमकर व्यापारी तथा व्यवसायियों को अपने लोडिंग वाहन नियत पार्किंग स्थलों पर पार्क करने की समझाईष दी गई। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही सत्त कार्यवाही के कारण वाहन चालकों द्वारा अपने वाहनों को पार्किंग स्थलों पर पार्क किया गया। आज ग्वालियर शहर में चलाये गये अभियान के दौरान 194 वाहन चालकों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस द्वारा शहर में अवरूद्व हो रहे यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
इस अभियान के दौरान डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया द्वारा लोडिंग ऑटो-विक्रम चालाकों को नियत स्थान पर ही अपने वाहन रोककर सामान उतारने व चढ़ाने की समझाइस दी तथा उक्त वाहन चालकों को रोड पर अपने वाहन खड़े न करने के संबंध में भी समझाइष दी। यातायात पुलिस द्वारा जिन क्षेत्रों में पार्किंग उपलब्ध है वहां वाहन मालिकों से निरंतर अपील की जा रही है कि वह अपने-अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क पर वाहन खड़े करने से आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है, इसके लिये प्रतिदिन व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ मीटिंग कर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये सहयोग लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *