Latestराज्यराष्ट्रीय

परिसीमन आयोग का जम्मू में 6 और कश्मीर घाटी में 1 विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्ताव, POK के लिए 24 सीटें रिजर्व

जम्मू कश्मीर. जम्मू और कश्मीर के लिए बने परिसीमन पैनल ने जम्मू में 6 और कश्मीर घाटी में 1 और विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। इससे जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हो जाएंगी। ST के लिए 9 सीटें और SC के लिए 7 सीटें रिजर्व रखी जाएंगी। वहीं, POK के लिए 24 सीटें रिजर्व होंगी। एसोसिएट मेंबर्स ने 31 दिसंबर, 2021 तक इस पर सुझाव मांगे हैं।

पीओके की 24 सीटें रहेगी खाली
आयोग ने कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन का काम होगा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पड़ने वाली 24 विधानसभा सीटें खाली रहेंगी जो इसके (आयोग) पूर्वावलोकन से बाहर है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) देसाई ने कहा कि मैं आपको अपनी और अपने सहयोगियों की ओर से आश्वस्त करती हूं कि यह प्रक्रिया निर्धारित कानून के अनुसार पारदर्शी होने जा रही है। मुझे नहीं लगता कि किसी को भी ऐसी कोई आशंका होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *