बाजार में SUV की दस्तक से होेगा हंगामा, 1 चार्ज में दौड़ेंगी 1200 किमी
नई दिल्ली. US आधारित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ट्राइटन ईवी ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लाने का मन बना लिया है और कंपनी देश में प्रॉडक्शन प्लांट भी डालने वाली है। कंपनी ने हैदराबाद के तेलंगाना में मॉडल एच इलेक्ट्रिक SUV शोकेस की है जो भारत में लांच होने वाली कंपनी की पहली कार होगी। पहली झलक में ही ये इलेक्ट्रिक SUV आपको नजरों में चढ़ जायेगी। जिसका आकार काफी बड़ा है और दिखने में यह शानदार है। इसे देखते ही अमेरिकी स्टाइल SUV की तस्वीर साफ हो जाती है। कम्पनी ने बताया है कि उन्हें पहले ही भारतीय ग्राहकों की तरफ से 182 अरब रूपये से अधिक के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
7 टन वचन की सवारी ले जा सकती है
इस SUV में 8 वयस्क सवारी आसानी से बैठ सकती है और कम्पनी का दावा है कि अन्दर 5 हजार 663 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। ट्राइटन इलेक्ट्रिक SUV 7 टन तक वजन खींच सकती है। मॉडल एच इलेक्ट्रिक SUV की लम्बाई 5,690 मिमी है। वहीं इसकी चौड़ाई 1,880 मिमी रखी गयी है। एसयूीव का कद 2,057 मिमी है और इस विशालकाय SUV का ग्राउण्ड क्लीयरेंस 3,302 मिमी रखा गया है इस e-SUV के साथ बेहद दमदार 200 किलोवाट आर बैट्री पैक दिया गया है जो हाइपरचार्जर सपोर्ट करता है। ट्राइटन ने कहा है कि हाइपर चार्जर की मदद से महज 2 घंटे में ही यह SUV पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
7 रंगों में है SUV
सबसे बड़ा दावा है कि एक चार्ज में यह इलेक्ट्रिक SUV 1,200 किमी तक दौड़ती है और अगर यह दावा सही है तो ट्राइटन इलेक्ट्रिक रेंज को पार करेगी। इसके अलावा दुनियाभर में सबसे अधिक रेंज देने वाली कारों में यह शामिल होगी। ट्राइटन मॉडल H- SUV 7 रंगों में पेश की जायेगी । कम्पनी का प्रॉडक्शन प्लांट तेलंगाना के जाहिराबाद में खोला जायेगा जो 10 लाख स्क्वॉयर फीट से अधिक जगह में बनेगा और अगले 5 वर्ष में इस पर 114 अरब रूपये से भी अधिक निवेश किया जायेगा। कम्पनी का कहना है कि अगले कुछ ही माह में 22 अरब रूपये से अधिक निवेश किया जाने वाला है। ट्राइटन EV का उत्पादन भारत में होगा और यहीं से इसे बंगलादेश, श्रीलंका, नेपाल और पूरे मिडिल ईस्ट रीजन में निर्यात किया जायेगा।

