Latestराज्यराष्ट्रीय

मप्र उद्यानिकी विभाग के प्रमुख सचिव और संचालक को हटाया

भोपाल. प्याज के बीज खरीद के मामले की जांच करवाने और उसके भुगतान पर रोक लगाने का खामियाजा उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव को उठाना पड़ा। राज्य शासन ने उन्हें विभाग से हटा दिया है। वहीं आयुक्त ग्रामोद्योग मनोज अग्रवाल की सेवाएं वन विभाग (मूल विभाग) को लौटा दी हैं। अग्रवाल पर महंगे बीज खरीदी के आरोप हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को हटाने के आदेश जारी किए। ज्ञात हो कि दो करोड़ के प्याज बीज की खरीद मामले में शुक्रवार को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम पूछताछ के लिए मंत्रालय तक पहुंच गई थी। शासन ने प्रमुख सचिव को हटाकर पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कांसोटिया को उद्यानिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है जबकि सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के आयुक्त डा.ई.रमेश कुमार को उद्यानिकी संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

दोनों अधि‍कारियों के बीच आपसी खींचतान
विभाग से हटाई गई कल्पना श्रीवास्तव और मनोज अग्रवाल को अभी कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। प्याज बीज की खरीद में गड़बड़ी, दोनों अधि‍कारियों के बीच आपसी खींचतान, मनोज अग्रवाल के खिलाफ शिकायतों और ईओडब्ल्यू की टीम मंत्रालय तक पहुंचने के चलते शासन ने दोनों को हटाने का निर्णय लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *