बाजारों में रोड पर खड़े वाहनों को मल्टीलेबल पार्किंग में कराया पार्क
लियर शहर को अतिक्रमण व जाम से मुक्त रखने और रोड पर खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराने हेतु आज अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान डीएसपी नरेश बाबू अन्नोटिया, विक्रमसिंह कनपुरिया तथा निरीक्षक यातायात बैजनाथ प्रजापति द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ भ्रमण कर यातायात अवरूद्व कर रहे वाहनों को चिन्हित कर कार्यवाही की गई। आज एएसपी (यातायात) हितिका वॉसल द्वारा कम्पू क्षेत्र में की गई सत्त कार्यवाही के कारण 45 वाहन चालकों द्वारा अपना चार पाहिया वाहन मल्टीलेबल पार्किंग में पार्क किया गया। ग्वालियर शहर में चलाये गये अभियान के दौरान 156 वाहन चालकों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस द्वारा शहर में अवरूद्व हो रहे यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिये यह कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को रोड पर अपने वाहन खड़े न करने के संबंध में समझाइस दी गई तथा कई दिनों से रोड पर खड़े वाहनों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस व प्रशासन द्वारा शहर के अधिकतर स्थानों पर वाहनों के लिये पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है तथा जिन क्षेत्रों में पार्किंग उपलब्ध है वहां वाहन मालिकों से अपील की जा रही है कि वह अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क पर वाहन खड़े करने से आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है, इसके लिये व्यापारियों व समाजसेवियों के साथ मीटिंग कर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिये सहयोग लिया जाएगा।

