LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जीआरएमसी के छात्रों ने पेंटिंग और कार्टून बनाये और जीते पुरूस्कार

ग्वालियर “आजादी का अमृत महोत्सव” के तत्वावधान में आज गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई,जिसका मुख्य आधार एनाटॉमी विषय ही था। सभी प्रतिभागी प्रथम वर्ष एमबीबीएस के छात्र ही थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ समीर गुप्ता व अध्यक्षता विभागाध्यक्ष एनाटॉमी डा सुधीर सक्सेना ने की । महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में क्विज़ प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, वॉल पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी। अंत में महाविद्यालय के प्रांगण में छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें देहदान को बढ़ावा देने और मरीज को झोलाछाप डॉक्टर और बाबाओं से बचने तथा मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया
इस अवसर पर कई विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे जिसमें डा वृंदा जोशी,डा अजय गौड,डा रंजना तिवारी, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ अनुभव गर्ग, डा अजीत राजपूत,डा सरोज कोठारी,डा संजीव सिंह सहित कई डाक्टर ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया । डा आर एल एस सेंगर,डा संजय धवले, डॉ उर्मिला त्रिपाठी, डॉ सुनील अग्रवाल, डा अचला सहाय,डा रवि अंबे,डा नीलम राजपूत ने इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में रहे। विभागाध्यक्ष डा सुधीर सक्सेना ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी चिकित्सकों एवम छात्रो को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *