मुझे उस दिन का इंतजार है कोई विदेश से परमजीत को फोन करे और बोले कि मैं आपकी खिलाड़ी को इंटरनेशनल टीम में लेना चाहता हूं-यशोधरा राजे सिंधिया
ग्वालियर. मुझे उस दिन का इंतजार है कि विदेशी का फोन ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी के कोच परमजीत बरार के पास और बोले मुझे लड़की (महिला हॉकी खिलाड़ी) इंटरनेशनल टीम में शामिल करना है यह हमारे लिये गर्व की बात है। उसी के अनुसार हमारी महिला हॉकी तैयारी उस दिशा में आगे बढ़ रहीं है। यह मौका था महिला हॉकी अकादमी रिव्यू मीटिंग लेने के बाद खेल मैदान में नयी टर्फ बिछाने के बाद टर्फ निरीक्षण कर रही खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप जीत कर लौटी खिलाड़ी
अभी हाल ही में झांसी में आयोजित सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप हॉकी मैच में ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी की टीम ने फायनल मैच के फर्स्ट हॉफ में कंचन गोला अपनी टीम को बढ़त दिलाई और हरियाणा की टीम को गोल करने का मौका दिया। फायनल मैच में जीती टॉफी खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को सौंपी तो यशोधरा राजे सिंधिया की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज मैं इस जीत बहुत खुश हूं। मैं हॉकी को वापिस उस मुकाम पर देखना चाहती हूं जब ध्यानेन्द्र सिंह और रूपसिंह खेलते थे। मध्य प्रदेश महिला हॉकी की सीनियर टीम ने हाल ही मंे नेशनल चैंपियनशिप जीती है। टीम में 6 खिलाड़ी ग्वालियर स्थित राज्य महिला हॉकी अकादमी की है। सीनियर महिला हॉकी टीम ने झांसी में हुए खिताबी मुकाबले में झारखंड को 1-0 से मात देकर खिताब जीता है। यह एक बड़ी कामयाबी है। बुधवार को प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कंपू स्थित राज्य महिला हॉकी अकादमी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हॉकी टीम (सीनियर) की विजेता खिलाड़ियांे से मुलाकात की और उनको बधाई भी दी। खिलाड़ी भी काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। महिला प्लेयर से मुलाकात करने के बाद खेल मंत्री ने मैदान में बिछायी गई नई ब्लू एस्टो टर्फ पर चलकर उसका निरीक्षण किया।
इन्दौर, बालाघाट, टीकमगढ, मंदसौर और सिवनी में लगेगी टर्फ
डिपार्टमेंट अकादमी सेंटर बन रहे हैं। इसी तरह राजगढ़, सिवनी, मुरैना के बच्चों को टर्फ पर खेलने की जरूरत है। इसके लिये हमेें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमें बहुत सपोर्ट किया हैै और इसके बाद मंदसौर, सिवनी में टर्फ लगाने जा रहे हैं।
अधिकारियों के साथ बैठक में रही व्यस्त रहीं यशोधरा
महिला हॉकी अकादमी में डायरेक्टर रवि गुप्ता और अन्य अधिकारियों के साथ लगभग 4 घंटे बैठक में व्यस्त रहीं। खेलमंत्री यशोधराराजे सिंधिया ने बारीकी से एक -एक मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। कोच की जरूरतों को पूरा कर सकें तो वह हमंे मैडल दे सके। पिछले रिव्यू मीटिंग में टीकमगढ़ और मुरैना में टर्फ लगाने पर चर्चा की, मंडीदीप में भी टर्फ लगाने पर बात हुई लेकिन वहां हमारे पास जमीन नहीं है। जल्दी से जल्दी से 29 फीडर सेंटर को फिर से जीवित करना चाहते है। वहां से खिलाड़ी तैयार होकर निकले। टीम में कोच और फिजियो थेरेफिस्ट, वार्डन ठीक से काम कर सके।
