दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन ब्लास्ट

मुंबई. कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी तेजी से फैलता दिख रहा है। मंगलवार सुबह दिल्ली में 4 नए केस मिलने के बाद शाम को महाराष्ट्र में भी इसके 8 नए मामले सामने आए हैं। आज संक्रमित हुए 8 में से 7 मरीज मुंबई से और एक वसई-विरार से है। खास बात यह है कि इनमें से कोई भी विदेश नहीं गया था। अब देशभर में नए वैरिएंट के केस बढ़कर 61 हो गए हैं।

संक्रमित हुए 8 में से 7 लोगों ने वैक्सीन ली
आज संक्रमित हुए 8 मरीजों में से एक राजस्थान का रहने वाला है। इसके अलावा एक बेंगलुरु और एक ने दिल्ली की यात्रा की थी। आज संक्रमित हुए 8 में से 2 मरीज हॉस्पिटल में और छह होम आइसोलेशन में हैं। इनके कॉन्टैक्ट में आने वाले लोगों को ट्रैक कर लिया गया है। संक्रमित हुए 8 में से 7 लोगों ने वैक्सीन ली हुई थी।

मुंबई में सबसे ज्यादा 10 केस
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 28 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें मुंबई में 12, पिंपरी चिंचवाड़ा में 10, पुणे में 2 वहीं कल्याण-डोंबीवली, नागपुर, लातूर और वसई विरार में एक-एक मरीज सामने आए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *