मौसम-18 दिसम्बर से लौटेगी सर्दी, बारिश भी होगी, शहर के आसमान पर छांई धुंध
ग्वालियर. लगातार गिर रहे तापमान पर बादलों ने ब्रेक लगाया है। हवा का रूख उत्तर से पश्चिमी हो गया है। जिस वजह से आसमान में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। यही वजह है कि जो तापमान 2 से 3 दिन में साढे पांच डिग्री पर था वह अब 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर आने के बाद हांड कंपाने वाली ठण्ड से मामूली राहत है, लेकिन दिन में बादल छाये रहने से ठण्ड का अहसास हो रहा है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी दिखाई दिया है। प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले अभी भी ग्वालियर और चम्बल अंचल में ठण्ड का कहर जारी है।
18 दिसम्बर के बाद लौटेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 17 दिसम्बर तक रहने वाला है और इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा और मौसम एक बार फिर बदलने लगेगा। मौसम के जानकारी के अनुसार 18 दिसम्बर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठण्ड दौर शुरू हो जायेगा। रात का पारा तो लुढकेगा ही साथ ही दिन में भी ठण्डी हवा चलने से शीतल दिन आ सकते हैं। 18 दिसम्बर तक इसका असर पूरी तरह से खत्म हो जायेगा। उत्तरी हवायें फिर से चलना शुरू होंगी। दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कश्मीर के निचले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिस वजह से अधिक ठण्डी हवा का आना शुरू होगा। 25 दिसम्बर तक वर्षा होने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने की वजह से तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज होगा। इस वजह से शीत नहर का सामना करना पड़ सकता है।
क्या कहते हैं मौसम वैज्ञाानिक
रडार प्रभारी मौसम केन्द्र भोपाल वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 48 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है कि जिससे राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बन रहा है। इससे तापमान में अब गिरावट नहीं आयेगी। 18 दिसम्बर तक राहत रहेगी और उसके बाद 25 दिसम्बर तक कोई सिस्टम नहीं है, इस वजह से फिर से ठण्ड का नया दौर शुरू होगा।
