पोर्न वीडियो (VIDEO) से सैक्स रैकेट का खुलासा, पति बोला साहब पत्नी को वापिस लाये, झाडू पोंछा लगाने जाती थी देह व्यापार में फंसा दिया

ग्वालियर. एक अनोखा मामला सामने आया है। एक पति ने पुलिस अधिकारियों के सामने खुलासा किया है कि उसकी पत्नी देह व्यापार करती है। उसने उसके पोर्न वीडियो (VIDEO)  इंटरनेट पर भी दिखाई दिये। उसकी पत्नी को इस ऑनलाइन सैक्स रैकेट में फंसाने वाले शहर के ही 3 लोग हैं। जिनके घर वह झाडू पोंछा करने जाती थी। आर्थिक तंगी का लाभ उठाकर इन लोगों ने उसकी पत्नी को इस गलत काम में धकेल दिया और जब पत्नी का मोबाइल खोलकर देखा तो उसकी कई लोगों के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो है। जब मामले का खुलासा हो गया तो पत्नी अपने मायके चली गयी है। अब वहां से धंधा कर रही है। घटना मंगलवार की दोपहर एसपी कार्यालय की है। पति ने कहा है कि उसकी पत्नी को इस ऑनलाईन सैक्स रैकेट से बाहर निकाला जाये और उसके बाद वापिस लाया जाये। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए एएसपी क्राइम ( ASP CRIME) राजेश दंडोतिया ने सायबर सेल को पड़ताल के लिये लगा दिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के गुढ़ा निवासी 40 वर्षीय साजन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह मजदूर है। उसकी शादी को 12 साल हो चुके हैं। उसकी पत्नी 32 वर्षीय रजनी ;बदला हुआ नामद्ध घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण किरार कॉलोनी में किसी रंधावा कौरव व नर्मदा कौरव के यहां काम पर जाती थी। यहीं उसकी पत्नी को सेक्स रैकेट के जाल में फंसाया गया। साजन ने वीरेन्द्र गुप्ताए रंधावा व नर्मदा कौरव के नाम लेकर खुलकर आरोप लगाया है कि यह लोग ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाते हैं। करीब 3 महीने पहले जब उसने एक दिन पत्नी का मोबाइल खोलकर देखा तो उसके मोबाइल से पोर्न टप्क्म्व् कांड का खुलासा हुआ। साजन ने देखा कि पत्नी के मोबाइल में उसके ही अन्य लड़कों और लड़कियों के साथ अपत्तिजनक टप्क्म्व् हैं। इस पर सवाल जवाब किया तो पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई। तीन महीने से वह मायके में हैं। पति ने पुलिस अफसरों को यह भी बताया है कि उसकी पत्नी मायके से भी देह व्यापार कर रही है।
पुलिस से पत्नी को वापिस लाने की मांग
पीडि़त पति ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि वह पत्नी को वापिस लेकर आये। किसी भी तरह इस गंदे धंधे से बाहर निकालकर उसे वापिस उसके पास सौंप दें। उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी अपनी मर्जी से देह व्यापार के धंधे में नही गयी है। उसकी मजदूरी का लाभ उठाकर उसका शोषण किया गया है। किसी भी तरह उसे इस जाल से बाहर निकालकर उसके पास लाया जाये और वह आज भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हैं।
यह भी है आरोप
युवक ने पुलिस अधिकारियों को इंटरनेट से निकालकर काफी सारे वीडियो VIDEO  दिये हैं। जिसमें उसकी पत्नी के साथ अन्य लोग आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन सैक्स रैकेट के कुछ वेबसाइट व लिंक भी दिये हैं जो रंधावा के नाम से चलते हैं। जिन 3 लोगों पर उसने आरोप लगाये हैं वहीं पूरे रैकेट को चला रहे हैं।
पुलिस का तर्क है कि
एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया ने बताया है कि युवक ने बहुत गंभीर और बड़े आरोप लगाये हैं। इसलिये इनकी जांच सायबर सेल को सौंप दी है। हर पहलु पर जांच कर जल्द इसमें कार्यवाही की जायेगी। जिन लोगों के नाम लिये हैं उनके प्रोफाइल को भी चैक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *