ATM Cash Withdrawal- एटीएम से रूपये निकालना होगा महंगा, हर ट्रांजैक्शन पर देना होगें रूपये

नई दिल्ली. सन् 2021 अभी खत्म होने वाला है इस वर्ष महंगाई ने कई नये रिकॉर्ड बनाये हैं। हालांकि, नये वर्ष भी महंगाई के साथ ही शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि वर्ष 2021 से एटीएम (ATM) के कैश निकालना और महंगा होने वाला है। अगले माह यानी जनवरी की पहली तारीख से ही मुफ्त एटीएम (ATM)ट्रांजेक्शन लिमिट पार करने पर एटीएम यूजर्स को अधिक चार्जेज देना होगा।
आरबीआई (RBI)  ने 1 जनवरी 2022 से फ्री मंथली लिमिट के बाद कैश और नॉन कैश एटीएम ट्रांजैक्शन के लिये चार्ज बढ़ाने की इजाजत दे दी है। एक्सिस बैंक ने बताया कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार एक्सिस बैंक या दूसरे बैंकों के एटीएम में फ्री लिमिट के ऊपर फायनेंशियल ट्रांजेक्शन की फीस 21 रूपये जीएसटी होगी। यह संशोधित दें 1 जनवरी 2022 से लागू होंगी।
कितना चार्ज और कितने ट्रांजेक्शन के बाद लगेगा
अभी तक आपको फ्री ट्रांजैक्शन की मंथली लिमिट पार करने पर 20 रूपये का चार्ज देना होगा है। वहीं, अब अगले माह से 21 रूपये प्रति ट्रांजैक्शन प्लस जीएसटी देना होगा। आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि ज्यादा इंटरचेंज फ्री के लिये बैंकों की भरपायी करने के लिये और लागत में सामान्य बढ़ोत्तरी की है। इसलिये बैंकों को चार्ज बढ़ाकर 21 रूपये प्रति ट्रांजैक्शन करने की इजाजत दी जायेगी।
फ्री 5 ट्रांजैक्शन की इजाजत होगीं
अपने बैंकों से 3 मुफ्त ट्रांजैक्शन के एटीएम से फ्री में 5 ट्रांजैक्शन करने की इजाजत मिलेगी। इसमें फायनेंशियल और नॉन फायनेंशियल ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। ग्राहकों को मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के एटीएम से 3 फ्री ट्रांजैक्शन और गैर-मेट्रो सेंटर्स में 5 ट्रांजैक्शन करने की इजाजत दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *