बस पर तीनों ओर से की गयी अंधाधुध फायरिंग, 3 जवान शहीद, मोटरसाईकिल से आये आतंकी

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर पुलिस (J&K POLICE) की बस पर सोमवार की शाम आतंकी हमले में 3 पुलिसकर्मी शहीद हो गये। घटना में 12 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गये। जेवन इलाके में मोटरसाईकिल आतंकवादियों ने 3 ओर से बस को घेर कर फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। अब सुरक्षाकर्मी ने इलो में पहुंचकर तलाशी अभिया चलाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुःख जताते हुए हमले की पूरी जानकारी तलब की है। जम्मू कश्मीर में इस पुलिस बल को आमतौर पर लॉ एंड ऑर्डर के लिए तैनात किया जाता है,  इसलिए इन जवानों को सिर्फ लाठी और ढाल दी जाती है वहीं,  आमतौर पर एक सशस्त्र पुलिसकर्मी उनके साथ गाड़ी में सवार रहता है।
जम्मू कश्मीर में पुलिस बल को आमतौर पर लॉ एंड ऑर्डर के लिये तैनात किया जाता है। इसलिये इन जवानों को सिर्फ लाठी और ढाल दी जाती है। वहीं, आमतौर पर एक सशस्त्र. पुलिसकर्मी उनके साथ गाड़ी में सवार रहता है। बस हमले में 14 घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें अभी तक 3 जवानों ने दम तोड़ दिया है। अब शहीद जवानों की संख्या 3 हो गयी है।
डयूटी लौट रहे थे पुलिस के जवान
जनकारी के अनुसार पुलिस कर्मी अपनी डयूटी पूरी करके जेवन स्थित पुलिस मुख्यालय की ओर लौट रहे थे। तभी घात लगाकर मोटरसाईकिल सवार आतंकियों ने बस को तीनों ओर से घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। हथियार न होने से पुलिसकर्मी दहशतगर्दी की इस फायरिंग का जबाव नहीं दे सके और साथ ही यह बस बुंलेट प्रूफ नहीं थी। इसीलिये हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को बचने का अवसर नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *