जेयू: केंडिल मार्च निकालकर दी जनरल रावत और उनके साथियों को श्रद्धांजलि
हाल ही में देश के चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत और उनके साथियों के शहीद होने पर जीवाजी विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए जेयू की ओर से एक केंडिल मार्च भी निकाला गया।
जेयू के मुख्य प्रशासनिक भवन से शुरू होकर सिटी सेंटर वाले गेट तक पहुंचा। जहां सबने मिलकर देश के चीफ ऑफ डिफेंस जनरल विपिन रावत और उनके साथ शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जेयू के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी, डीसीडीसी डॉ केशव सिंह गुर्जर, कुलसचिव डॉ सुशील मन्डेरिया, प्रोक्टर डॉ हरेंद्र शर्मा, ईसी मेम्बर डॉ मनेंद्र सोलंकी, डॉ शिवेंद्र सिंह राठौड़, अनूप अग्रवाल, वीरेंद्र गुर्जर सहित शिक्षकगण, अधिकारी गण, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
