J&K-श्रीनगर में सुरक्षाकर्मियों की बस पर आतंकियों ने की फायरिंग, 2 जवान शहीद, 14 जवान जख्मी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (J&K) में श्रीनगर के पंथचौक इलाके में सोमवार की शाम सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी की इस घटना में 14 पुलिस के जवान घायल हो गये है। जिनमें 5 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जम्मू कश्मीर की 9वीं बटालियन सशस्त्र पुलिस बल पर यह हमला हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार सभी घायल जवानों को पास के अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरे/ान /ाुरू कर दिया गया है।
इससे पहले सोमवार की श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हुई मुठभेड में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। दरसअल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी देखी गयी है और इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया है। जहां स्वयं को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी गयी और जबाव में आतंकी मारे गये है।
बंदीपोरा में 2 जवान शहीद
वहीं, आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए बांदीपोरा के गुलशन चौक इलाके में पुलिस पार्टी को निशाना बनाया है। इस हमले मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद नाम के 2 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गये। उपचार के दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी 12 जवानों का इलाज चल रहा है।
