योगेश चौधरी बनाये गये सीएम के OSD, मकरंद देउस्कर को पुलिस आयुक्त बनने के बाद खाली हुआ था पद
भोपाल. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) योगेश चौधरी को CM शिवराजसिंह चौहान का ओएसडी बनाया गया है। गृह विभाग ने उनकी सेवायें सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए योगेश चौधरी की नई पदस्थापना का आदेश रविवार की शाम को जारी कर दिया हैै। योगेश चौधरी अब तक एडीजी इंटेलीजेंस का महत्वपूर्ण पद संभाल रहे थे। वह भोपाल के एसपी, डीआईजी रेंज के आई जी भी रह चुके हैं। इसके अलावा आईजी प्लानिंग, आईजी लाइन एंड ऑर्डर, एडीजी सायबर सेल, आई विशेष शाखा सहित अन्य पदों पर तैनात रहें हैं।
आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी एवं पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर को भोपाल का पहला पुलिस आयुक्त बनाये जाने के बाद सीएम के ओएसडी का पद दो दिन पहले ही खाली हुआ था। अभी तक इस पद पर 1996 बैच के अधिकारी योगेश चौधरी को पदस्थ किया गया है। योगेश चौधी एम. टेक किये हुए है।
