एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में ओमिक्रॉन के 7 नए केस मिले
नई दिल्ली. कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन एशिया के सबसे बड़े स्लम यानी मुंबई के धारावी में पहुंच गया है। इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका की चिंता बढ़ गई है। यह शख्स तंजानिया से लौटा था। मुंबई का धारावी पहले भी कोरोना का हॉटस्पॉट रह चुका है। संक्रमित को फिलहाल सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। मुंबई में 3 नए केस और पिंपरी चिंचवाड़ में 4 नए केस मिले हैं। अब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 17 और देश में 32 केस हो गए हैं।
सब्जेक्ट एक्स्पर्ट कमेटी की बैठक होगी
देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर गठित सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी मीटिंग करेगी। इस मीटिंग में तय हो सकता है कि देश में बूस्टर डोज कब से दी जाएगी और शुरुआत में किन्हें बूस्टर डोज सबसे पहले मिलेगी।

