फिलहाल मप्र के 4 जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन-शिवराज सिंह

भोपाल. मप्र में कोरोना वायरस के संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुके 4 जिलों में शिवराज सरकार 3 मई के बाद भी कोई राहत देने के मूड़ में नहीं है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार 4 जिलों में लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है। बुधवार को शिवराजसिंह चौहान ने मप्र में कोरोना हालातों पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इन्दौर, भोपाल, उज्जैन और खरगौन में 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने के संकेत दिये है। समीक्षा बैठक के बाद ही फैसला लिया जायेगा।
लगातार बढ़ रही हैं संक्रमितों की संख्या
प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की सख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मप्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1587 हो गयी है। इन्दौर में अभी तक 923 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसके बाद 170 इलाके कंटोमेंट एरिया घोषित हो चुके हैं। वही राजधानी भोपाल में कोरोना के मामले 303 हैं खरगोन और उज्जैन में 41-41 कोरोना संक्रमितों मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *