LatestNewsराष्ट्रीय

जेएएच में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज सफील तड़के 5.30 बजे भागा, डेढ़ घंटे बाद शिवपुरी लिंक रोड़ पर पकडा

ग्वालियर. जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीज के भागने का एक और मामला सामने आया है। 35 वर्षीय का सफील मोहम्मद कोरोना संदिग्ध है इसलिए उसे जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सफील आज सुबह तड़के 5.30 बजे अस्पताल से भाग गया। संदिग्ध मरीज के भागने की खबर जब अस्पताल प्रबंधन को मिली तो हड़कम्प मच गया और उसे ढूंढने के लिए अस्पताल के ही सुरक्षा कर्मियों ने इधर-उधर दौड़ लगा दी।
डेढ़ घंटे बाद शिवपुरी लिंक रोड़ पर पकडा
डेढ़ घंटे बाद आखिरकार सफील को शिवपुरी लिंक रोड़ पर पकड़ लिया गया लेकिन बाद में उसे दोबारा अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। सफील मोहम्मद सूरत का रहने वाला बताया जा रहा है और जो कि अलीगढ़ से ग्वालियर आया है। ट्रेवल हिस्ट्री और लक्षणों को देखते हुए उसे भर्ती कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
कल रात को भी भागने की कोशिश की थी
सफील बीती रात भी अस्पताल से भाग गया था। पहले से ही अलर्ट मोड पर रही पुलिस ने भाग रहे मरीज को सड़क पर पकड़ लिया बाद में उसे जेएएच पहुंचाया गया इसलिए सफील ने आज सुबह तब भागने की कोशिश की जब वार्ड में सभी लोग सो रहे थे लेकिन उसके भागने की खबर फौरन सुरक्षा कर्मियों को लग गई। हालांकि भर्ती संदिग्ध मरीजों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले भागने का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मरीज चुपके से भाग गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet