LatestNewsराष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों पर कोरोना संकट के बीच महंगाई भत्ता बढ़ाने पर लगी रोक

दिल्ली. गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिये गए। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच के सरकार ने फैसला किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को टाल दिया जाए। आपको बता दें कि मार्च महीने में ही कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया था।
जानकारी के अनुुसार देश में संभावित आर्थिक संकट को देखते हुए ही कैबिनेट ने ये फैसला लिया है। सरकार फिलहाल देश में कोरोना वायरस संक्रमण को कम करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत है। सरकार इसे 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 21 प्रतिशत करने वाली थी। भत्ते में बढ़ोतरी से लगभग 1 करोड़ 30 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलता।
मार्च व सितंबर में होता है डीए का भुगतान
महंगाई भत्ता व महंगाई राहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को हर साल क्रमशः 1 जनवरी और 1 जुलाई से दिया जाता है और इसका भगुतान क्रमशः मार्च और सितंबर महीने में किया जाता है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था में सुस्ती आ गयी है। कई दिनों से विदेशी निवेशकों का आना कम हो गया है जिससे सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet jasminbet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom hazbet perabet perabet casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet