एक दिन के दौरे पर ग्वालियर सिंधिया ने कहा, ओमिक्रॉन से निपटने हमारी पूरी तैयारी, 12 देशों के यात्रियों पर नजर रखी जा रही

ग्वालियर. एक दिन के ग्वालियर दौरे पर आए केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आश्वास्त किया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है, इसके लिए दक्षिण अफ्रीका, हॉगकॉग, बोत्सवाना और इजराइल सहित 12 देशों से आने और जाने वाले यात्रियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। यहां से आने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर ही जांच के इंतजाम किए जा रहे है साथ ही ड्रॉन परियोजना पर भी बोले।

कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन से सारी दुनिया में चिंता है
कार्यकर्ताओं के पारिवारिक आयोजनों में सम्मिलित होने एक दिन के दौरे पर ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर चर्चा करते हुए बताया कि ड्रोन तकनीक को मध्यप्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही काम शुरू किए जाएंगे। सिंधिया ने ग्वालियर औऱ मध्यप्रदेश की प्रगति के लिए सदा सक्रिय रहने का संकल्प लेने की बात भी की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए रूप ओमिक्रॉन से सारी दुनिया में चिंता है। पर हम इससे भी निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विशेषकर नागरिग उड्‌डयन विभाग की तैयारियों को पूरा बताया।

12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर नज़र
सिंधिया ने बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग ने कोरोना के नए वेरिएंट के लिए संवेदनशील माने जा रहे 12 देशों के यात्रियों की आवाजाही पर सावधानी और निगरानी की जरूरत पर ज़ोर दिया। सिंधिया ने बताया कि इससे देश की उड़ानों संबंधी प्रगति पर असर तो पड़ रहा है, लेकिन सावधानी भी जरूरी है। भारत ने हांगकांग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए सभी एयरपोर्ट को निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्यों से कहा गया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग, बोत्सवाना और इजराइल से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से जांच करें। किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *