हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने किया विरोध

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र Parliament Winter Session के दूसरे दिन मंगलवार है। लेकिन संसद (Parliament) का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही विपक्ष (Opposition) को बड़ा झटका लगा है। हंगामे के आरोप में राज्यसभा (Rajya Sabha) के 12 सांसद निलंबित कर दिये गये हैं। अभी इसे लेकर विपक्षी दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गये है। हालांकि खबर यह भी है कि निलंबित सांसदों (Suspended MP) के माफी मांगने पर मामले को रफा-दफा करने की गुंजाइश बाकी है। लेकिन इसको लेकर विपक्ष एक जुट नहीं है। (Congress) कांग्रेस और टीएमसी (TMC)  केन्द्र सरकार को घेरने की रणनीति पर एकमत नहीं हैं।

कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा LED TV के स्टैंड पर चढ़ गए

सीपीआई सांसद बिनय विश्वम और एलामराम करीम, कांग्रेस सांसद राजामणि पटेल और शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने एक-दूसरे से पेपर या फोल्डर छीना। ये पेपर टेबल पर रखे जाने थे.कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रताप सिंह पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने का आरोप हैं।  उन्होंने ये वीडियो तब रिकॉर्ड किया था जब सिक्योरिटी स्टाफ वहां पहुंच गए थे । कांग्रेस के नासिर हुसैन और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी पर कागज फाड़कर उसे सदन के पटल पर फेंकने का आरोप लगा हैं। नासिर हुसैन ने पहले शिवसेना सांसद संजय राउत को सिक्योरिटी स्टाफ की ओर धकेला और फिर उन्हें खींच लिया । इसमें एलामराम करीम, रिपुन बोरा, बिनय विश्वम और अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी साथ दिया। कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा सभापति की कुर्सी के बाईं ओर लगीं LED TV के स्टैंड पर चढ़ गए थे। एलामराम करीम सिक्योरिटी स्टाफ के एक पुरुष मार्शल का गला पकड़ा और उन्हें घसीटा.नासिर हुसैन और एलामराम करीम ने पुरुष मार्शल के कंधे को पकड़ा जो महिला मार्शल को बचाने की कोशिश कर रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *