UTF अभिनेत्री अमीषा पटेल के नाम वारंट जारी, जिला न्यायालय में पेश होगी
भोपाल. जिला न्यायालय ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है और उनके खिलाफ UTF टेलीफिल्मस प्रायवेट लिमिटेड ने 32 लाख 25 हजार रूपये के चेक बाउंस का मामला लगाया था। जिला न्यायालय ने अमीषा पटेल को 4 दिसम्बर को उपस्थित होने का निर्देश जारी किये हैं। अमीषा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव मंे कांग्रेस चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही हैं।
UTF टेलीफिल्मस प्रायवेट लिमिटेड के वकील रवि पंथ ने कहा है कि प्रथम श्रेणी जिला न्यायाधीश रविकुमार बोरासी ने अमीषा के खिलाफ जमानती वारंट किया है। अमीषा पटेल और उनकी कंपनी M/S अमीषा पटेल प्रॉडक्शन ने UTF टेलीफिल्मस प्रायवेट लिमिटेड से फिल्म बनाने के नाम पर 32 लाख 25 लाख रूपये उधार लिये थे।
क्रार के तहत उन्होंने इसके एवज में कम्पनी को 2 चेक 32 लाख 25 हजार के दिये थे जो बाउंस हो गये थे। UTF टेलीफिल्मस प्रायवेट लिमिटेड की ओर से उन्होंने जिला न्यायालय भोपाल में मामला लगाया था। इसी को लेकर सोमवार को अमीषा पटेल को जमानती वारंट जारी किया गया है। अमीषा जमानती वारंट लेने के बाद 4 दिसम्बर 2021 को जिला न्यायालय में उपस्थित नहीं होती हैं, तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता हैं।
Indore में भी चेक बाउंस का मामला केस दर्ज किया था
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ Indore में भी 10 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में केस दर्ज किया गया था। याचिकाकर्ता के एडवोकेट नीतेश परमार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने 6 महीने पहले इंदौर के पिंक सिटी में रहने वाली निशा छीपा से फिल्म निर्माण के नाम पर 10 लाख नकद लिए थे। इसके एवज में 24 अप्रैल 2019 की तारीख का चेक दिया था। तय तारीख के बाद निशा ने यह चैक इंदौर स्थित बैंक में पेश किया, तो वह बाउंस हो गया।

