Gwalior घर में अचानक लगी से घायल महिला, उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर. हर्ष फायर में एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। महिला घर के भीतर सफाई कर रही थी तभी अचानक आकर गोली उसके हाथ को चीरते हुए निकल गयी, गोली लगने से घायल हुई। घटना हजीरा के माधवी नगर में रविवार की शाम की है। घायल महिला को परिजन ने उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के हर्ष Fire  में घायल होने की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करी है। आसपास में पुलिस पता लगा रही है कि गोली कहां से चलाई गयी है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
ग्वालियर हजीरा स्थित माधवीनगर में रहने वाले प्रेमचन्द्र राठौर किराना व्यवसायी हैं। घर के नीचे ही उनकी किराना की दुकान है। रविवार की शाम जब वह अपनी दुकान में बैठे थे और पत्नी आरती घर की साफ सफाई कर रही थी। तभी अचानक पत्नी के चीखने की आवाज सुनाई दी। प्रेमचन्द्र अंदर घर में पहुंचे तो देखा कि पत्नी के हाथ में गहरा घाव था और खून बह रहा था। उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह क्या हुआ है। न तो किसी ने हमला किया है और न ही कोई चोट लगी है। अचानक से आरती को तेज चुभन हुई और हाथ से खून बहने लगा। हां यह घाव होने के समय एक धमाके की आवाज जरुर आई थी। महिला को लेकर उसका पति तत्काल अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने घाव को देखा तो वह गन शॉट लगा। गोली लगने की बात डॉक्टरों ने महिला के परिजन को बताई। गोली की बात सुन परिजन भी घबरा गए और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहना है कि
हजीरा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया है कि माधवीनगर की घटना है महिला को साफ -सफाई के दौरान गोली लगी है। यह मामला अभी हर्ष फायर का लग रहा है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आयेंगे उसके आधार पर मामले में आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *