मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज शाम ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 नवम्बर को आज शाम ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम लगभग 4 बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। ग्वालियर शहर के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में स्वदेश के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सीएम चौहान अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 7.30 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

लगातार अभ्यास कर रहे घोष वादक
स्वर साधक संगम (घोष शिविर) कार्यक्रम में कोई कमी न छूटे, इसके लिए शनिवार की सुबह से ही स्वर साधक अपनी फाइनल रिहर्सल में जुट गए। संघ के पदाधिकारियों ने उनकी प्रस्तुति पर नजर रखी। जिसकी प्रस्तुति में कोई कमी नजर आई, उसे उसमें सुधार करने के निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल के लिए स्वर साधकों के लिए दो- दो घंटे के दो सत्र आयोजित किए गए और सत्र के बीच चर्चा का समय रखा। इन अभ्यास सत्रों को भी संघ प्रमुख ने बारीकी से देखा है। इसके बाद अपनी टीम के साथ स्वल्पाहार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *