LatestNewsराष्ट्रीय

जलालपुर पर कंजरों के टपरों पर दबिश, अवैध शराब पकड़ी

ग्वालियर। लॉकडाउन में अवैध शराब का कारोबार कर रहे तस्करों के खिलाफ जिला आबकारी विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही। बुधवार को जलालपुर गांव के पीछे कंजरों के डेरे पर दबिश दी गई। मौके पर 75 लीटर कच्ची शराब मिली, जिसे जब्ती में लिया और 3 ड्रम में भरी 400 लीटर गुडलाहन को फैलाकर नष्ट किया गया। वहीं 4 प्रकरण भी पंजीबद्ध किये गए।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश व सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में शराब तस्करों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जलालपुर गांव के पीछे भट्टियों पर कच्ची शराब बनाकर बेचने वालों के अड्डों पर छापामारी की गई। इस दौरान नीतू, रविता और अनीता पर प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। जब्तशुदा गुड लाहन मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं हाथ भट्टी, मदिरा निर्माण में प्रयुक्त पात्र, आसवन यंत्रों व 3 ड्रमों को आबकारी टीम साथ लेकर आ गई।
उक्त कार्यवाही .सहायक जिला आबकारी अधिकारी हेमंत भारद्वाज एवं आबकारी आरक्षक श्रीमती निधि गुप्ता आमिर खान द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş