भूकंप से हिल गया मिजोरम, 6.1 तीव्रता रही, बंगलादेश में था केन्द्र

आइजोल. भारत India  का पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम (Mizoram) शुक्रवार की तड़के सुबह भूकंप  (Earthquake)  के तेज झटकों से कांप गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रहीं। मिजोरम के अलावा बंगलादेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। बंगलादेश  (Bangladesh) में भूकंप की तीव्रता (Earthquake Intensity) रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गयी। भूकंप आते ही लोग सहम गये और घर से बाहर निकल आये।
भूकंप के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर
आपको बता दें कि भूकंप के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और राहत-बचाव कार्य में जुट गया है। भूकंप के बाद यहां अफरा-तफरी मच गयी है। लोगों से संयम रखने की अपील की गयी है। हालांकि अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आयी हैं।
यह रहा भूकंप का केन्द्र
यूरोपियन मेडीटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर  (European-Mediterranean Seismological Centre)  के अनुसार भूकंप का केन्द्र बंगलादेश के चिट्टागोंग (Chittagong) से 175 किमी दूर पूर्व दिशा में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *