covid-19 दिसम्बर में कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है हो जाइये अलर्ट

मुंबई. covid-19 देश में कोराना की दूसरी लहर के बाद ही चिंता जताई गयी थी कि तीसरी लहर (Third Wave)  भी जरूर आयेगी। दुनिया के कई देशों में तीसरी लहर का कहर शुरू हो चुका है। हालांकि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अब कइ दिया है कि दिसम्बर में covid-19 कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। लेकिन इसका प्रभाव हल्का होगा।
कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव हल्का होगा
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने एक न्यूज चैनल से कहा है कि covid-19 तीसरी लहर के बीच चिकित्सीय ऑक्सीजन और आईसीयू के बिस्तरों की आवश्यकता नहीं होगी। टोपे ने कहा हैcovid-19  कि तीसरी लहर के हल्का होने की संभावना है और चिकित्सीय ऑक्सीजन और ICU बेड की जरूरत नहीं होगी। कोविड-19 के मौजूदा परिदृश्य के बारे में टोपे ने कहा है कि महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका हैं। वर्तमान में सक्रमण का स्तर और मृत्यु दर कम है।
AIIMS चीफ ने तीसरी लहर से किया इंकार
गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को कहा था कि देश में कोविड़ की पहली 2 लहर की तुलना में उतनी ही तीव्रता वाली तीसरी लहर आने की आशंका नहीं है। गुलेरिया ने कहा है कि इस समय संक्रमण के मामलों में इजाफा नहीं होना दर्शाता है कि टीके अब भी वायरस से सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं और फिलहाल तीसरी बूस्टर खुराक की जरूरत नहीं है चिकित्सा विशेषज्ञों ने भी कहा है कि दूसरी लहर की तरह विनाशकारी तीसरी लहर की आशंका नहीं और संभवतः दिसमबर के अंत में फरवरी के बीच मामले बढ़ सकते हैं लेकिन प्रभाव हल्का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *