वर्ष 2024 में OPPO लायेगी इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर

नई दिल्ली. मोबाइल फोन बनाने वाली स्मार्टफोन कंपनियां OPPO भी तेजी से इलेक्ट्रिक कार के साथ ऑटोमोटिव स्पेस में एंट्री करने का मन बना रही है। खबर है कि मोबाइल बनाने वाली कंपनी OPPO भारतीय बाजार में जल्द ही इलेक्ट्रिक कार लायेगी। एक नयी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। कि कम्पनी भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने पर काम कर रही है और पहले से ही इसके प्लान बनाने में जुटी हुई है। कम्पनी कथित तौर पर भारत के लिये एक इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है। जिसे सन् 2024 में लांच किया जा सकता है। एक स्रोत से मिली जानकारी के आधार पर, BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के स्मार्टफोन ब्रांड जैसे ओप्पो, रियलमी और वनप्लस इस समय भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप करने और लाने का प्लान बना रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत में लॉन्चिंग के साथ पहली इलेक्ट्रिक कार ओप्पो की हो सकती है। हालांकि, इन ब्रांड्स ने अभी तक अपनी EV के डीटेल्स या ऐसे प्लान के बारे में कंफर्म नहीं किया है ।

हुवावे की 700 किमी की रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार
हुवावे ने भी इसी महीने अवतार 11 नाम की इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। इस कार की खासियत ये है कि ये सिंगल चार्ज में 700 किमी तक जा सकती है। इसमें 200 kWh की हाई-वोल्टेज सुपर चार्जेबल बैटरी दी गई है। वहीं, इसमें 400 अलग-अलग तरह के इंटेलीजेंट ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं। इस कार की सबसे शानदार बात इसका पिकअप है। ये महज 4 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार की लॉन्चिंग 2022 की दूसरी तिमाही हो सकती है।

OPPO ला रहा है हवा से बात करने वाला स्टाइलिश Electric Scooter, कीमत बाकियों से काफी कम

इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत आई सामने

ओप्पो (Oppo) के स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया जाता है. अब कंपनी नए सेक्टर में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है ।  ओप्पो (Oppo) कथित तौर पर 2023 और 2024 में भारत में OPPO EV इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है ।  91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, टिपस्टर योगेश बराड़ ने OPPO EV के बारे में डीटेल्स शेयर की है ।  उनके मुताबिक, इसकी प्लानिंग अभी शुरुआती चरण में है, जिसका अर्थ है कि लॉन्च की समयरेखा फिलहाल अनिश्चित है. हो सकता है कि लॉन्च को थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है ।  टिप्सटर ने OPPO EV इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात की है ।   उनके मुताबिक, ओप्पो अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 60 हजार रुपये रखेगा।  बता दें, अभी के समय में अधिकांश स्कूटरों की कीमत करीब लाख रुपये है. ऐसे में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर धमाल मचा देगा ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *